मुंबई, 26 मार्च (आईएएनएस)। इंस्टाग्राम पर 40 लाख फॉलोवर होने से उत्साहित अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
अभिनेता शाहिद कपूर ने 2003 में फिल्म ‘इश्क विश्क’ के साथ हिंदी सिनेमा में कदम रखा थी, वहीं उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा कर प्रशंसकों और समर्थकों को धन्यवाद दिया।
शाहिद ने तस्वीर का शीर्षक लिखा, “40 लाख फॉलोवर धन्यवाद, धन्यवाद।”
ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के शौकीन शाहिद अपने प्रशंसकों के साथ व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन के पहलुओं को साझा करते हैं।
‘कमीने’ फिल्म के अभिनेता को पिछली बार 2015 में फिल्म ‘शानदार’ में उनके अभिनेता पिता पंकज कपूर, बहन सनाह कपूर और आलिया भट्ट के साथ देखा गया था।
शाहिद वर्तमान में अपनी अगली फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ की तैयारी में जुटे हैं। अभिषेक चौबे द्वारा निर्देशित इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ, करीना कपूर खान और आलिया भट्ट भी प्रमुख भूमिका में हैं।
‘हैदर’ के अभिनेता फिल्म शाहिद ‘रंगून’ में भी दिखाई देंगे। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं।
dharmpath.com dharmpath