इओएन इलेक्ट्रिक ने शुरू की ‘ऊर्जा दक्षता यात्रा’

नोएडा, 21 जुलाई (आईएएनएस)। देश की अग्रणी इलेक्ट्रिक उत्पाद निमार्ता इओएन इलेक्ट्रिक लिमिटेड ने राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित अपने कारपोरेट कार्यालय से ‘ऊर्जा दक्षता यात्रा’ की शुरुआत की।

कंपनी के इस अभियान का उद्देश्य ऊर्जा दक्षता और के बारे में जागरूकता पैदा करना और ऊर्जा प्रभावी इलेक्ट्रिकल उत्पादों के इस्तेमाल के बारे में जागरूकता पैदा करना है।

अभियान पर निकला एक विशेष रूप से सुसज्जित वाहन राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर), हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार से होकर गुजरेगी। इस पहल के माध्यम से इओएन उपभोक्ताओं, बिजलीकर्मियों और बिजली के काम से जुड़े ठेकेदारों को ऊर्जा प्रभावी विद्युत उत्पादों के इस्तेमाल के लिए शिक्षित करेगी।

इस मौके पर कंपनी के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक वी. पी. महेन्द्रू ने कहा, “सामाजिक रूप से जिम्मेदार कारपोरेट होने के नाते हम ऊर्जा दक्षता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। हम देश भर में ऊर्जा की खपत में कमी लाने के लिए एलईडी लाईटों एवं अन्य ऊर्जा प्रभावी उत्पादों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के सरकार के ²ष्टिकोण का समर्थन करते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493