यहां एक साक्षात्कार में इक्वाडोर के विदेश मामलों के उप मंत्री रूबेन फ्लोर्स एग्रेडा ने कहा चीन और इक्वाडोर संप्रभुता, क्षेत्रीय अखंडता और गैर हस्तक्षेप के सिद्धांत के तहत एक सम्मानपूर्ण और सफल संबध को साझा करते हैं।
रूबेन संयुक्त राष्ट्र के इकोनॉमिक कमीशन फॉर लैटिन अमेरिका एंड द कैरेबियन (ईसीएलएसी) के 36वें सत्र में भाग लेने के लिए मेक्सिको की राजधानी में थे। इस दौरान उन्होंने बताया, “चीन के साथ हमारे रणनीतिक संबंध हैं और चीन इक्वाडोर में वित्तपोषण के लिए आवश्यक है।”
रूबेन ने अप्रैल माह में इक्वाडोर में आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के दौरान चीनी सहायता की सराहना की। इसमें इक्वाडोर के कुछ हिस्से तबाह हो गए थे, जबकि लगभग 700 लोगों की मौत हो गई थी।
dharmpath.com dharmpath