इक्वाडोर के भूभौतिकीय संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात लगभग नौ बजे 5.9 तीव्रता का पहला भूकंप मुसिने में आया।
भूकंप का केंद्र तटीय शहर एस्मेराल्डस से लगभग 40 किलोमीटर दक्षिण में 8.7 किलोमीटर की गहराई में था।
संस्थान ने बताया कि लगभग 10 मिनट बाद 6.2 तीव्रता के भूकंप के झटके इसी क्षेत्र में महसूस किए गए।
राजधानी क्वीटो में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
हालांकि, भूकंप में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
dharmpath.com dharmpath