मुंबई, 11 अगस्त (आईएएनएस)। गायिका इग्गी अजालिया इन दिनों एक डॉक्यूमेंटरी फिल्म पर काम कर रही हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 25 वर्षीया इग्गी इस समय अपने दूसरे एल्बम पर भी काम कर रही हैं और उन्होंने प्रशंसकों को इस बात का इशारा दिया है कि एल्बम के साथ उन्हें एक विशेष फिल्म देखने को मिल सकती है, जो उनकी गीत रचना के बारे में होगी।
उन्होंने ट्विटर प्रश्न-उत्तर सत्र में बताया, “एक डॉक्यूमेंटरी पर काम कर रही हूं।”
इग्गी और उनके ब्वॉयफ्रेंड बास्केटबॉल खिलाड़ी निक यंग ने साल की शुरुआत में सगाई की थी। इग्गी ने संकेत दिया कि उनका अगला एल्बम अगले साल बाजार में आ सकता है, जिसके छह गाने वह तयार कर चुकी हैं।
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं इस वक्त स्टूडियो में हूं। सब कुछ सही चल रहा है। एल्बम के छह गाने तैयार हो चुके हैं।”
dharmpath.com dharmpath