इजराइल : अपने अपहरण का नाटक करने वाला युवक बरामद

जेरूसलम, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। इजराइल में अपने ही अपहरण का नाटक करने वाले एक युवक को पुलिस ने जिंदा ढूंढ निकाला है। पहले माना जा रहा था कि पश्चिमी तट से युवक का अपहरण हुआ है।

इजराइल रक्षा बल (आईडीएफ) ने गुरुवार को बताया कि युवक का अपहरण होने की आशंका के कारण आईडीएफ हेबरॉन इलाके के बीत अनान गांव के पास गहन तलाशी कर रहा था।

उन्होंने बताया, “तलाशी के बाद अपहरण के शुरुआती संकेत गलत पाए गए। पूरी मामला एक सोचा-समझा मजाक लग रहा था।”

प्रवक्ता ने बताया कि युवक गुरुवार शााम पूर्वी हेबरॉन में किरयत अरबा बस्ती के पास मिला।

फिलहाल यह नहीं बताया गया कि युवक ने ये कहानी क्यों गढ़ी, लेकिन पुलिस ने युवक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493