इजरायली बस्तियों में बने सामानों पर लेबल लगाने का स्वागत

रामल्ला, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अधिकृत इलाकों में बसाई गई इजरायली बस्तियों में बने सामानों पर लेबल लगाने के यूरोपीय संघ के फैसले का स्वागत किया है।

रामल्ला, 13 सितम्बर (आईएएनएस)। फिलिस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास ने अधिकृत इलाकों में बसाई गई इजरायली बस्तियों में बने सामानों पर लेबल लगाने के यूरोपीय संघ के फैसले का स्वागत किया है।

लेबल इस बात का सूचक होगा कि कौन सा सामान इजरायल में बना है और कौन सा सामान उन बस्तियों में बना है जो इजरायल ने अधिकृत फिलिस्तीन की जमीन पर बनाई हुई हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अब्बास ने शनिवार को कहा कि यूरोप के रुख ने इजरायल पर इस बात का दबाव डाला है कि वह इजरायल में बने उत्पादों और इजरायली बस्तियों में बने उत्पादों को अलग-अलग वर्गीकृत करे।

अब्बास ने कहा कि यह फैसला यूरोपीय संघ के रुख में बदलाव को दिखाता है। उन्होंने कहा, “यूरोप ने समझा है कि लोगों के साथ न्याय करने की जरूरत है, इसलिए उसने अपना ध्यान दो राष्ट्रों के समाधान सिद्धांत पर यह कहते हुए केंद्रित किया है कि (इजरायली) बस्तियां और इनमें बने उत्पाद अवैध हैं।”

यूरोपीय संसद ने एक गैर बाध्यकारी प्रस्ताव के जरिए जेरूसलम और गोलन हाईट समेत पूरे पश्चिमी तट में बसाई गई यहूदी बस्तियों के उत्पादों पर लेबल लगाने को मंजूरी दी है।

अब्बास ने संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय पर फिलिस्तीन झंडा फहराने के फैसले की भी तारीफ की। उन्होंने कहा, “हम जीवन के हर क्षेत्र में सही रास्ते पर जा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि इस वोट के जरिए यूरोप ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर दो महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा, “हम लोगों को इस भ्रम में नहीं रखना चाहते कि राज्य (आजाद फिलिस्तीन) सेकेंडों में मिल जाएगा लेकिन हम सही रास्ते पर हैं।”

गुरुवार को पड़े मत में 119 देशों ने फिलिस्तीन का झंडा फहराने का समर्थन किया। अमेरिका समेत 8 ने विरोध किया। 45 देश मतदान में गैर हाजिर रहे। अब्बास ने कहा कि हमारा मानना है कि यह 45 देश हमारे साथ हैं क्योंकि इन्होंने कोई आपत्ति नहीं दर्ज कराई।

झंडे से संबद्ध प्रस्ताव के पास होने का अर्थ यह है कि गैर सदस्य पर्यवेक्षक का दर्जा पाए फिलिस्तीन और वेटिकन सिटी के झंडों को अन्य सदस्य देशों के साथ फहराया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493