इजरायली सुरक्षाबलों ने फिलिस्तीनी को गोली मारी

सेना के एक प्रवक्ता ने कहा कि हेबरॉन में एक सैन्य चौकी पर एक फिलिस्तीनी महिला ने इजरायली डिफेंस फोर्स के सैनिक को चाकू घोंपने की नाकाम कोशिश की।

प्रवक्ता ने कहा कि हेबरॉन में रात में एक सैनिक पर बम फेंकने की कोशिश के बाद एक फिलिस्तीनी युवक को इजरायली सैनिकों ने मार गिराया।

अल-अक्सा मस्जिद परिसर में हुई झड़प के मद्देनजर, जेरूसलम में अशांति के बीच यह घटना घटी है।

अल-अक्सा मस्जिद में इजरायली सेना के प्रवेश को लेकर हेबरॉन तथा वेस्ट बैंक के अन्य शहरों में विरोध रैली को इजरायली सुरक्षाबलों द्वारा तितर-बितर करने के प्रयास में दर्जनों फिलिस्तीनी सोमवार को घायल हो गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493