इजरायली सुरक्षाबलों ने 16 फिलिस्तीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया

फिलिस्तीन प्रिजनर्स क्लब (पीपीसी) ने ईमल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक में गिरफ्तारी अभियान शुरू किया था, जिनमें 16 फिलिस्तीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है।

बयान के मुताबिक, जिन शहरों में यह अभियान चलाया गया है, उनमें नाबुलस, जेनिन, तुल्कारेम, कलकिलिया और हेब्रन शामिल है।

सूत्रों का कहना है कि बुधवार रात को दो इजरायली नागरिकों पर चाकू से हमला करने के बाद दो फिलिस्तीनी नागरिक फरार हो गए थे, जिनकी धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने गिरफ्तारी अभियान चलाया। इसके तहत सुरक्षाबलों ने दो गांवों के प्रवेश द्वार और नाबुलस शहर की नाकेबंदी कर दी थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493