इजरायली सुरक्षाबलों ने 21 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया

आईडीएफ के प्रवक्ता द्वारा जारी बयान के मुताबिक, रात भर चली कार्रवाई के बाद इजरायली डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने अर्धसैनिक सीमा पुलिस इकाई के साथ मिलकर वेस्ट बैंक में 18 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया।

इनमें से आठ हमास के संदिग्ध सदस्य हैं, जबकि तीन अन्य को इजरायली सुरक्षाबलों के खिलाफ प्रदर्शन पर पथराव के लिए गिरफ्तार किया गया है।

आईडीएफ ने सात अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इससे पहले की रात आईडीएफ ने वेस्ट बैंक में 19 लोगों को गिरफ्तार किया था।

पुलिस प्रवक्ता लुबा सामरी ने कहा कि इजरायली पुलिस ने जेरूसलम में बुधवार तड़के दो अरब इजरायली वेंडरों को गिरफ्तार किया, जिनके पास से पाइप बम व विस्फोटक पाया गया।

सामरी ने कहा कि पुलिसकर्मी ने विस्फोटक को निष्क्रिय कर दिया और संदिग्ध को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493