इजरायली सेना ने गाजापट्टी की सैन्य चौकियों पर हमला किया

गाजा, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने गाजापट्टी में दो सैन्य चौकियों को निशाना बनाकर हमला किया।

इजरायल सुरक्षाबल (आईडीएफ) की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उत्तरी गाजापट्टी की ओर से दागे गए प्रोजेक्टाइल के दक्षिणी इजरायल में विस्फोट होने के बाद गाजापट्टी की चौकियों को निशाना बनाया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आईडीएफ ने गाजापट्टी के इस कदम के लिए हमास को जिम्मेदार ठहराया है।

आईडीएफ के बयान के मुताबिक, गाजापट्टी की ओर से गुरुवार दोपहर दो रॉकेट दागे गए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जेरूसलम को इजरायल की राजधानी के रूप में मान्यता देने के बाद बढ़े तनाव के बीच यह रॉकेट दागे गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493