इजरायली सेना ने गाजा में हमास चौकी पर हमला किया

जेरूसलम, 4 अगस्त (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने शुक्रवार को दक्षिणी गाजा पट्टी में हमास सैन्य चौकी को तबाह कर दिया।

इजरायली सुरक्षा बल (आईडीएफ) द्वारा जारी बयान में यह बात कही गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की खबर के मुताबिक, दक्षिणी गाजा से इजरायल में कई फिलिस्तीनियों द्वारा घुसपैठ के बाद आईडीएफ टैंक से यह हमला किया गया। घुसपैठियों ने सीमा बाड़े इलाके में बम और विस्फोटक उपकरण फेंका था।

सेना के मुताबिक, गाजापट्टी की सीमा से सटी पांच जगहों पर शुक्रवार को करीब आठ हजार फिलीस्तीनी एकत्र हुए सुरक्षा अवसंरचनाओं में तोड़फोड़ का प्रयास किया।

इजरायली मीडिया ने गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से कहा कि गाजापट्टी सीमा पर भिड़ंत के दौरान 25 वर्षीय फिलीस्तीनी की मौत हो गई और 220 से ज्यादा घायल हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493