जेरूसलम, 30 अप्रैल (आईएएनएस)। इजरायल की सेना का कहना है कि गाजापट्टी की ओर से इजरायल की सीमा में घुसपैठ कर रहे फिलीस्तीन के तीन नागरिकों को गोली मार दी गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सैन्य प्रवक्ता ने रविवार को जारी बयान में कहा कि दो संदिग्ध इजरयाल और फिलीस्तीन को अलग करने वाली सीमा में घुसने का प्रयास कर रहे थे।
उन्होंने कहा, “आईडीएफ (इजरायल सुरक्षाबलों) ने उन पर गोलियां चला दी, जिसमें एक ही मौत हो गई जबकि एक को पकड़ लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है।”
सैन्य बयान के मुताबिक, इस घटना के लगभग एक घंटे बाद हुई अन्य घटना में दो आतंकवादियों ने सीमा में घुसपैठ की और विस्फोटक फेंके, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की, जिसमें दोनों की मौत हो गई।
dharmpath.com dharmpath