इजरायल के प्रधानमंत्री ने ट्रंप को बधाई दी

नेतनयाहू ने कहा कि उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच के संबंधों में विकास होगा।

इजरायल के प्रधानमंत्री के कार्यालय से जारी बयान के अनुसार, नेतनयाहू ने ट्रंप को इजरायल का एक सच्चा दोस्त बताया। उन्होंने कहा कि उनकी उम्मीद ट्रंप की सरकार के दौरान देश के साथ अमेरिका के संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की है।

नेतनयाहू ने कहा, “हम साथ में काम करते हुए हमारे क्षेत्र में सुरक्षा, स्थिरिता, शांति, विकास लाएंगे। अमेरिका और इजरायल के बीच संबंध आम सहमति पर आधारित हैं।”

इजरायल के प्रधानमंत्री ने हाल ही में राष्ट्रपति चुनाव के अभियानों के दौरान किसी भी उम्मीदवार के समर्थन से परहेज किया था। उन्होंने न्यूयार्क में दोनों उम्मीदवारों के साथ अलग-अलग मुलाकात की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493