इजरायल दे फिलीस्तीन को फुटबाल में मदद : फीफा

जेरूसलम, 20 मई (आईएएनएस)। फिलीस्तीन द्वारा इजरायल को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल से निष्कासित किए जाने के प्रस्ताव लाए जाने के बीच फीफा अध्यक्ष सेप ब्लाटर ने इजरायल से फिलीस्तीन को फुटबाल में मदद करने की गुजारिश की है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, इजरायल को अंतर्राष्ट्रीय फुटबाल में प्रतिबंधित करने से संबंधित प्रस्ताव पर 29 मई को ज्यूरिख में फीफा की बैठक में मतदान होना है। इसी परिस्थिति को टालने के मकसद से ब्लाटर यहां पहुंचे हैं।

इजरायल के निलंन का प्रस्ताव फिलीस्तीन फुटबाल संघ (पीएफए) द्वारा लाया गया है। फिलीस्तीन ने यह कदम इजरायल द्वारा उसके एथलीटों पर लगाए गए प्रतिबंध के जवाब में उठाया है।

ब्लाटर ने मंगलवार को यहां पहुंचने के बाद कहा, “मैं यहां दोनों फुटबाल संघों में समझौते के प्रयासों के तहत पहुंचा हूं।”

ब्लाटर ने इजरायल फुटबाल संघ को निलंबित करने की मांग का भी विरोध किया और कहा कि उसने फीफा के किसी नियम का उल्लंघन नहीं किया है।

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी ब्लाटर से मिलने के बाद उनके कदम की प्रशंसा की।

ब्लाटर अब बुधवार को फिलीस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से मिलेंगे। ब्लाटर ने कहा कि उनके पास महमूद अब्बास के लिए नेतन्याहू का एक संदेश है लेकिन वह अभी इसका खुलासा नहीं करेंगे।

ब्लाटर ने साथ ही कहा कि नेतन्याहू इजरायल और फिलीस्तीन के बीच एक ‘शांति मैच’ के लिए तैयार भी हो गए हैं। यह हालांकि कब होगा इस बारे में कोई फैसला नहीं हो सका है।

गौरतलब है कि इजरायल को निलंबित करने के प्रस्ताव को पास करने के लिए फिलिस्तीन को फीफा के 209 सदस्यों में कम से कम 50 फीसदी सदस्यों का समर्थन चाहिए। इजरायल की हालांकि मांग है कि इसे बढ़ा कर 75 फीसदी किया जाना चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493