गाजा, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। इजरायल के युद्धविमानों ने शुक्रवार रात को गाजापट्टी में हवाई हमले किए।
इजरायल ने इससे पहले गाजा की ओर से इजरायल में रॉकेट दागे जाने की घटना के बाद यह कदम उठाया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सुरक्षाबलों और प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि इजरायली युद्धविमानों ने गाजा में हमास से जुड़ी सैन्यचौकी पर दो मिसाइलें दागीं, जिसमें कई लोग घायल हो गए।
सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले शुक्रवार शाम को इजरायल ने उत्तरी गाजा में हमास की सेना स्थल पर दो गोले दागे थे।
dharmpath.com dharmpath