जेरूसलम, 14 जुलाई (आईएएनएस)। इजरायली सेना ने शनिवार को कहा कि उसने तोप से 31 गोले दागे जाने के जवाब में दो सुरंगों समेत गाजा पट्टी पर स्थित हमास चौकियों पर बमबारी की है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, तटीय बस्तियों से हो रही गोलाबारी के कारण शुक्रवार रात से लेकर शनिवार सुबह तक स्डोट हानेजेव, हॉफ अशकेलोन, एश्कॉल और शार हनीगेव में रुक-रुक कर विमान भेदी अलार्म की आवाजें सुनी गई। इसमें से छह को इजरायली मिसाइल भेदी प्रणाली, आयरन डोम ने रोक लिया।
इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा, “कल सुरक्षा बाड़े से लगे क्षेत्र में हुए हिंसक दंगों के दौरान आतंकी गतिविधियों को उकसाने के जवाब में ये हमले किए गए। इसके अतिरिक्त रोजाना की तरह इजरायली जमीन को नुकसान पहुंचाने के लिए हमले जारी हैं।”
17 बम दागने के बाद करीब देर रात करीब 1:30 बजे इजरायली सेना ने दक्षिणी गाजा में एक सुरंग और एक परिसर समेत कई सैन्य चौकियों को ध्वस्त कर दिया। इस परिसर को कथित रूप से उत्तेजक हमलों और प्रशिक्षण सुविधा के लिए उपयोग किए जा रहा था।
शार हनीगेव में रात दो बजे से लेकर तीन बजे तक फिर से अलार्म सुनाई दिए, जिसके बाद 14 मिसाइलें दागी गईं।
आईडीएफ ने कहा कि गाजा पट्टी से उत्पन्न होने वाली इन सभी घटनाओं के लिए हमास जिम्मेदार है और उसे इजरायली नागरिकों को आतंकित करने के परिणाम भुगतने होंगे।
dharmpath.com dharmpath