जेरूसलम, 29 मई (आईएएनएस)। इजरायल ने सोमवार को देश के एक मध्यवर्ती अड्डे से एक रॉकेट प्रणाली का परीक्षण किया।
समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस परीक्षण की तैयारी पहले ही कर ली गई थी, और इसे योजना के अनुरूप किया गया।
बयान में हालांकि इस बात का जिक्र नहीं है कि परीक्षण सफल रहा या असफल।
स्थानीय रपटों के अनुसार, विशेष टिप्पणीकारों ने इस परीक्षण को लेकर दो संभावनाएं जताई हैं। यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल जेरिचो की तरह भी काम कर सकती है, जिसे एक परमाणु मुखास्त्र से लैस किया जा सकता है। इसके अलावा यह जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल की तरह भी काम कर सकती है।
dharmpath.com dharmpath