दमिश्क, 23 जुलाई (आईएएनएस)।इजरायल ने सीरिया के मध्य क्षेत्र के मेसाफ इलाके के सैन्य ठिकानों पर हमला किया।
समाचार एजेंसी ‘सना’ की रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने रविवार को हामा के मध्य प्रांत के ग्रामीण इलाके मेसाफ में सैन्य ठिकाने पर हमला किया।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने ‘सना’ के हवाले से बताया कि इस हमले में सैन्य ठिकाने को नुकसान पहुंचा है।
सरकार समर्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि इजरायल ने मेसाफ में सैन्य सुरक्षा इकाई को निशाना बनाकर हमलिा किया।
उन्होंने कहा कि मध्य होम्स प्रांत में सीरियाई वायुसेना ने मिसाइल हमलों का जवाब दिया और कई मिसाइलों को रोका।
यह सीरियाई सैन्य ठिकानों पर इजरायल की ताजा कार्रवाई है।
dharmpath.com dharmpath