इजरायल में हमले की साजिश के लिए 3 फिलिस्तीनी गिरफ्तार

इजरायल की शिन बेत सुरक्षा एजेंसी ने एक बयान में मंगलवार को कहा कि तीनों संदिग्ध पश्चिमी तट के नेबुलस के निवासी हैं और उन्हें पूर्वी जेरूसलम के पड़ोस में स्थित जाबेल मुकाबेर से गिरफ्तार किया गया।

बयान के मुताबिक, खुफिया एजेंसी ने सूचना दी थी कि जेरूसलम में आगामी पासोवर हॉलीडे के दौरान 15, 16 व 23 वर्ष की आयु के तीन लोग इजरायलियों पर हमले की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी की गई।

इजरायली सेना ने बीती रात तीन अन्य फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया, जिसमें एक को कालांदिया जबकि दो अन्य को पश्चिमी तट के बेथलेहम के निकट गांवों में गिरफ्तार किया गया। इस बात की तत्काल जानकारी नहीं मिल पाई है कि उनकी गिरफ्तारी की वजह क्या है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493