इजरायल प्राचीन वस्तु प्राधिकरण का कहना है कि ये सिक्के मोडिन शहर के पास एक नए निर्माण के दौरान खुदाई से मिले।
प्राधिकरण की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि ये सिक्के 128 ईसा पूर्व या हासमोनियन अवधि के हैं, जब जूडिया में यहूदी हासमोनियन राजवंश का शासन था। इसके अंतर्गत जेरूसलम और आसपास के अन्य क्षेत्र आते थे।
खोज टीम के निदेशक अव्राहम टेंडलर ने कहा कि इन सिक्कों पर उस दौर के राजाओं एंटियोचस (सातवें) और उनके भाई डेमीट्रियस (द्वितीय) की छवियां मुद्रित हैं। इन सिक्कों को लेबनान के भूमध्यसागर के तट के प्राचीन शहर टाइर में ढाला गया था।
dharmpath.com dharmpath