इजिप्टएयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान का कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर बरामद

जांच समिति ने एक बयान में कहा, “उपकरण कई चरणों में बरामद किया गया है। यह क्षतिग्रस्त है लेकिन पोत विमान का मेमोरी युनिट वाला भाग बरामद करने में सफल रहा, जो वॉइस रिकॉर्डर के लिए सबसे जरूरी है।”

इजिप्टएयर एमएम804 एक एयरबस ए320 विमान है, जो 19 मई को पेरिस से काहिरा आते वक्त गायब हो गया था। इस विमान में 66 लोग सवार थे, जिनमें से 30 मिस्र और 15 फ्रांस के नागरिक थे।

कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर को अभियोजन पक्ष के अधिकारियों और अलेक्जेंड्रिया में जांचकर्ताओं को सौंप दिया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493