इजिप्टएयर दुर्घटना के पीड़ितों को 25 हजार डॉलर का मुआवजा

‘अरहाम’ ने एजिप्टएयर कंपनी के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सफवाट मोसालाम के हवाले से लिखा कि यह मुआवजा अस्थाई है जब तक कि अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार बीमा कंपनियों के साथ समझौते के पूर्ण गणना नहीं हो जाती है।

गौरतलब है कि 19 मई को इजिप्टएयर विमान पेरिस से काहिरा आते वक्त भूमध्य सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इसमें 66 लोग सवार थे, जिसमें मिस्र के 30 और फ्रांस के 15 नागरिक थे।

कुछ दिनों पहले समुद्र से इस विमान के दो ब्लैक बॉक्स को खोजा गया था। जांच अधिकारी फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493