इजिप्ट एयर के दुर्घटनाग्रस्त विमान से संकेत मिलना बंद हो सकता है

मिस्र के नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक, मिस्र के सशस्त्र बलों द्वारा जांच समिति को भेजे गए रडार चित्र बताते हैं कि दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान बाईं ओर मुड़ा और फिर दाईं ओर घूमते हुए नीचे गिर गया।

बयान में कहा गया है कि मिस्र की जांच समिति ने एक प्रतिनिधि को जांच के लिए भेजे जाने के अमेरिका के नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड के अनुरोध को स्वीकार कर लिया है। विमान के रिकार्डर के निर्माताओं में से एक विशेषज्ञ जांच में शामिल होंगे।

इजिप्ट एयर की उड़ान संख्या एमएस804 19 मई को पेरिस से काहिरा जाते समय लापता हो गई थी। एयरबस ए320 में 66 लोग सवार थे, जिनमें से 30 मिस्र और 15 फ्रांस के थे। बाद में कुछ यात्रियों के सामान, मलबे के छोटे-छोटे टुकड़े और मृतकों के शरीर के कुछ हिस्से भूमध्यसागर में मिले थे।

इस खोज में शामिल एक फ्रांसीसी पोत को एक जून को समुद्र तल से कुछ संकेत मिले थे, जिसके विमान के रिकॉर्डर के होने का अनुमान जताया जा रहा है। खोज अभियान अभी जारी हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493