इजिप्ट एयर दुर्घटना : विमान के मलबे की तस्वीरें जारी

काहिरा, 22 मई (आईएएनएस)। मिस्न की सेना ने भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त हुए इजिप्ट एयर के विमान के मलबे और यात्रियों के निजी सामान की तस्वीरें शनिवार को जारी की।

विमान के फ्लाइट डेटा और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स) की तलाश अब भी जारी है।

विमान के मलबे में एक जीवनरक्षक वेस्ट, एक सीट, पर्स, जूते, कालीन, स्कार्फ, कुर्सियों के हिस्से, तकिये और बैग शामिल हैं। विमान के एक टुकड़े पर इजिप्ट एयर का लेबल दिखाई दे रहा है।

यह विमान बुधवार रात को 11.09 बजे पेरिस से काहिरा के लिए रवाना हुआ था। इसे गुरुवार तड़के 3.15 बजे काहिरा पहुंचना था लेकिन इसका तड़के 2.30 बजे ही रडार से संपर्क टूट गया।

इस विमान में 56 यात्री, चालक दल के सात सदस्य और तीन सुरक्षाकर्मी सवार थे।

मिस्र के विदेश मंत्री सेमेह शौकरी ने सीएनएन को बताया, “खोज जारी है। विमान के कुछ टुकड़े, मृतकों के सामान मिले हैं। यह सुनिश्चित करने की कोशिश हो रही है कि विमान में वास्तव में कहां गिरा था?”

शौकरी ने बताया कि अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, रूस और अन्य देशों ने भी खोज अभियान में सहयोग देने की इच्छा व्यक्त की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493