इटली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कोच बने मैनचिनी

रोम, 15 मई (आईएएनएस)। मैनचेस्टर सिटी के पूर्व कोच रोबटरे मैनचिनी को इटली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम का कोच नियुक्त किया गया है।

वेबसाइट गोल डॉट कॉम के मुताबिक इटेलियन फुटबाल महासंघ ने इसकी पुष्टि कर दी है।

ऐसा कहा जा रहा है कि मैनचिनी ने इटेलियन फुटबाल महासंघ के साथ अनिश्चित समय के लिए करार किया है और करार को लेकर दोनों पक्षों की सहमति के बाद मैनचिनी को मंगलवार को आयोजित होने वाले संवाददाता सम्मेलन में मीडिया के सामने पेश किया जाएगा।

बीते साल नवम्बर में स्वीडन के हाथों विश्व कप प्ले ऑफ में मिली हार के बाद टीम के विश्व कप में खेलने की सम्भावनाओं को खत्म होने के पश्चात मुख्य कोच गियान पिएरो वेंचुरा ने इस्तीफा दे दिया था।

तभी से इटली की राष्ट्रीय टीम के पूर्णकालिक मुख्य कोच की तलाश जारी थी। इस दौरान लुइगि दी बियाजियो अंतरिम कोच के तौर पर काम करते रहे।

इटली टीम के कोच पद की दौड़ में मैनचिनी के अलावा कार्लो एंसेलोट्टी और चेल्सी के बॉस एंटोनियो कोंटे भी शामिल थे।

मैनचिनी की देखरेख में इटली की टीम साउदी अरब के साथ दोस्ताना मैच खेलेगी। यह मैच 28 मई को खेला जाएगा और फिर उसे फ्रांस तथा नीदरलैंड्स के साथ भी दोस्ताना मैच खेलने हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493