इटली के प्रधानमंत्री का आव्रजन पर वैश्विक प्रयासों का आह्वान

हैम्बर्ग, 9 जुलाई (आईएएनएस)। इटली के प्रधानमंत्री पाओलो गेंटीलोनी ने आव्रजन की चुनौतियों से निपटने के लिए वैश्विक प्रयासों एवं समन्वयित कार्यो को करने का आह्वान किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गेंटीलोनी ने जर्मनी के हैम्सबर्ग में जी20 सम्मेलन के बाद शनिवार को कहा कि आव्रजन पर इटली के प्रयासों को सीमित नहीं किया जा सकता।

उन्होंने स्वीकार किया कि इटली और पड़ोसी देशों जैसे फ्रांस के बीच आव्रजन मुद्दे विभाजित हैं। उन्हें इस संदर्भ में किसी तरह के औचक बदलाव की उम्मीद नहीं थी।

गेंटीलोनी ने कहा कि इटली ने महत्वपूर्ण प्रयास किए हैं। उदाहरण के लिए अंतर्राष्ट्रीय अनुसंधान एवं समुद्री बचाव अभियान शुरू किया है। इन प्रयासों को सीमित नहीं किया जा सकता।

दो दिवसीय जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन शुक्रवार को जर्मनी के हैम्सबर्ग में हुआ था। इस दौरान आतंकवादस, वैश्विक आर्थिक विकास व्यापार एवं जलवायु परिवर्तन एवं आव्रजन पर चर्चा की गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493