इटली के प्रधानमंत्री जुलाई में अमेरिकी दौरे पर

वाशिंगटन, 28 जून (आईएएनएस)। इटली के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री गिउसेपे कोन्टे अमेरिका के दौरा करेंगे और 30 जुलाई को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव सारा सैंडर्स ने बुधवार को कहा कि कोन्टे के दौरे के दौरान वाशिंगटन और रोम वैश्विक संघर्षो से निपटने और दोनों देशों की आर्थिक समृद्धि को बढ़ाने के लिए सहयोग गहर करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने सैंडर्स के हवाले से बताया कि दोनों नेताओं के बीच विस्तृत द्विपक्षीय बैठक के बाद निजी वार्ता भी होगी।

कोन्टे ने एक जून को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493