इटली के युवेंतस से जुड़े मैंड्जुकिक

रोम, 23 जून (आईएएनएस)। इटली के क्लब युवेंतस ने स्पेन के एटलेटिको मेड्रिड के लिए खेलने वाले क्रोएशिया के स्ट्राइकर मारियो मैंड्जुकिक से 19 लाख यूरो में चार साल के लिए करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार युवेंतस के स्ट्राइकर अर्जेटीना के कार्लोस तेवेज के अपने देश केक्लब बोका जूनियर्स से जुड़ने की अटकलों को देखते हुए क्लब ने उनके स्थान पर मैंड्जुकिक से अनुबंध करने का फैसला किया।

युवेंतस ने एक बयान जारी कर बताया मैंड्जुकिक से अनुबंध किए जाने की पुष्टि की।

युवेंतस के कोच मासिमिलियानो एलेग्री ने कहा, “हमने मैंड्जुकिक से करार किया क्योंकि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। उनके हमसे जुड़ने के फैसले से मैं बहुत खुश हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493