इटली के लाजियो क्लब में शामिल हुए लीवरपूल के लुकास

लंदन, 19 जुलाई (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब लीवरपूल ने ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी लुकास लेइवा को इटली क्लब लाजियो को स्थानांतरित करने की घोषणा की है।

लुकास को 10 साल के करियर के बाद स्थायी रूप से लाजियो क्लब को बेचा गया है।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब ने कहा कि लुकास ने लाजियो के मेडिकल टेस्ट को पास कर लिया है।

अपनी पूर्व टीम की वेबसाइट पर जारी एक बयान में 30 वर्षीय लुकास ने कहा, “एक क्लब और एक शहर के तौर पर लीवरपूल शानदार जगह है। मुझे लगता है कि यह हर किसी स्थान से अलग है।”

लुकास ने कहा, “प्रशंसक क्लब का एक बहुत बड़ा हिस्सा होते हैं। क्लब का सबसे अहम हिस्सा। उनके बिना लीवरपूल वैसा क्लब कभी नहीं रह पाएगा, जैसे मैं उसे समझ रहा हूं। आपके समर्थन के लिए शुक्रिया, विशेषकर मुश्किल समय में।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493