इटली ने छात्र की हत्या के बाद मिस्र से राजदूत को बुलाया

रोम, 9 अप्रैल (आईएएनएस)। इटली सरकार ने काहिरा में छात्र गुइलियो रेजेनी की मौत के बाद मिस्र से अपने राजदूत को चर्चा के लिए वापस बुला लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इटली के जांचकर्ताओं ने हत्या की जांच के संबंध में यहां दो दिनों तक मिस्र के अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद यह फैसला लिया।

गुइलियो (28) 25 जनवरी को काहिरा में लापता हो गया था। वह अपने दोस्त से मिलने जा रहा था। उसका शव तीन फरवरी को काहिरा के बाहरी इलाके के एक गड्ढे से बरामद किया गया। उसके शरीर पर प्रताड़ना के निशान थे।

इस मामले के बाद दोनों देशों के संबंधों में तल्खी आ गई है।

इटली के एक मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “विदेश मंत्री पाओलो जेंटीलोनी ने देश के मिस्र में राजदूत मॉरिजियो मसारी को इस मामले में चर्चा के लिए बुलाया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493