रोम, 9 नवंबर (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल खिलाड़ी जोस कॉलेहोन का कहना है कि इटली में खेलने के दौरान वह एक परिपक्व और मजबूत खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।
29 वर्षीय कॉलेहोन ने कहा कि इटली में फुटबाल बहुत रणनीतिक और संगठित तरीके से खेली जाती है, जिससे उन्हें अपने खेल में सुधार करने में मदद मिली।
स्पेन के रेडियो स्टेशन ‘ओंडा सेरो’ को बुधवार को दिए अपने बयान में कॉलेहोन ने कहा, “यहां फुटबाल बहुत रणनीतिक और संगठित अंदाज में खेली जाती है। मुझे लगता है कि यहां खेलते हुए मैं एक परिपक्व और मजबूत खिलाड़ी बन गया हूं।”
कॉलेहोन 2013 में दिग्गज क्लब रियल मेड्रिड से नापोली में शामिल हुए थे।
उन्होंने कहा, “मैं शिकायत नहीं कर सकता। चीजें सही राह पर जा रही हैं और आशा है कि यह ऐसे ही चलती रहें। स्पेन को छोड़ना काफी मुश्किल था। रियल मेड्रिड में खेलना मेरा सपना था, लेकिन मैंने सोचा कि अब आगे बढ़ने के लिए जाना जरूरी है और मेरा यह फैसला सही रहा।”
dharmpath.com dharmpath