रोम, 22 मार्च (आईएएनएस)। इतालवी पुलिस ने इटली के दक्षिणी कालाब्रिया क्षेत्र के सबसे प्रमुख माफिया गिरोह नद्रांगघेटा की 50 करोड़ यूरो की संपति जब्त कर ली है। स्थानीय मीडिया ने सोमवार को इसकी जानकारी दी।
समाचार एंजेसी सिन्हुआ ने ‘एएनएसए’ समाचार एंजेसी के हवाले से लिखा, इस अभियान में स्थानीय एंटी-माफिया डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टोरेट (डीडीए) के आदेश पर इनैजो आपराधिक परिवार को लक्षित किया गया था।
इटली के वित्त पुलिस के संगठित अपराध जांच समूह ने एक बयान में कहा, पुलिस द्वारा जब्त की गई संपति में 53 भूखंड, 24 व्यवासायिक इमारतें, 27 वाहन और कम से कम 21 कंपनियों के शेयर शामिल हैं।
इनमें से अधिकतर संपतियों का स्थानीय व्यापारी फ्रेंको पेरी के साथ सीधे तौर पर संबंध मिला है, जिन्हें कथित तौर पर इस कबीले का निकट सहयोगी माना जाता है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, कुल मिलाकर 65 लोग और 44 कंपनियां इस जांच दायरे में शामिल रही हैं।
मजिस्ट्रेट ने हालांकि किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी का आदेश नहीं दिया था, लेकिन उन्होंने संदिग्धों की संपति के खिलाफ कड़ा और व्यापक कदम उठाने के लिए कहा था।
यह एक विशेष प्रक्रिया है, जिसे इतालवी माफिया विरोधी कानून ने संगठित अपराधिक गिरोहों की आर्थिक शक्ति को निशाना बनाने के लिए स्वीकृत किया है।
dharmpath.com dharmpath