इटली फुटबाल टीम से जुड़ने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने डोनारुमा

रोम, 28 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब एसी मिलान के गोलकीपर गिआनलुइगी डोनारुमा इटली की राष्ट्रीय फुटबाल टीम में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने।

वह राष्ट्रीय टीम के 105 साल के इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी हैं। डोनारुमा 17 वर्ष, छह महीने और दो दिन का आयु में इटली की राष्ट्रीय टीम से जुड़े।

समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, डोनारुमा ने इटली में क्लब और राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर सबसे कम आयु के खिलाड़ी बनने का रिकार्ड कायम किया है।

उन्होंने संन्यास ले चुके इंटर मिलान के डिफेंडर गियुसेप बेर्गोमी का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो 18 वर्ष की आयु में 1982 में टीम से जुड़े थे।

इटली की राष्ट्रीय टीम से सबसे कम उम्र में जुड़ने वाले खिलाड़ी का कीर्तिमान हालांकि अभी भी रोडोल्फो गियोवानेली के पास है, जो 16 वर्ष, तीन महीने और आठ दिन की आयु में 1910 में टीम में शामिल हुए थे।

सेरी-ए लीग के पहले राउंड में रविवार को टोरिनो के खिलाफ हुए मुकाबले में मिलान क्लब को 3-2 से जीत हासिल हुई थी और इसमें डोनारुमा का अहम योगदान था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493