‘इटली फुटबाल लीग के मेसी हैं हिगुएन’

मिलान, 2 दिसम्बर (आईएएनएस)। इटली के अग्रणी फुटबाल क्लब इंटर मिलान के मैनेजर रॉबटरे मैंसिनी ने इटली के ही एक अन्य क्लब नापोली के लिए खेलने वाले अर्जेटीनी स्ट्राइकर गोंजालो हिगुएन की तुलना अर्जेटीनी राष्ट्रीय टीम के कप्तान और करिश्माई स्ट्राइकर लियोनेल मेसी से की है।

मैंसिनी ने कहा है कि स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के लिए खेलने वाले मेसी का जो स्थान स्पेनिश लीग में है, वही स्थान इतालवी लीग में हिगुएन का है।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को हुए लीग मुकाबले में हिगुएन के गोल की बदौलत नापोली ने इंटर को 2-1 से हराया और अंकतालिका में शीर्ष पर पहुंच गया।

वेबसाइट ‘गोल डॉट कॉम’ ने बुधवार को मैंसिनी के हवाले से कहा है, “विश्व फुटबाल जगत में जो स्थान मेसी का है, इटली लीग में वही स्थान हिगुएन का है। वह नापोली को जितना योगदान दे रहे हैं, वैसा योगदान किसी अन्य टीम को किसी खिलाड़ी से नसीब नहीं हो रहा।”

मैंसिनी ने कहा, “नापोली के कोच ने कहा था कि हमें 90 मिनट में सिर्फ एक मौका मिला? लेकिन मेरे खयाल से ऐसा नहीं था। नापोली में जो भी अंतर है वह हिगुएन के होने की वजह से है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493