रोम, 21 जनवरी (आईएएनएस)। वेरोना शहर में शनिवार को हुई एक बस दुर्घटना में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई और 39 अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, बचाव अधिकारियों ने कहा कि पीड़ितों में अधिकांश हंगरी के युवा हैं, जो फ्रांस की यात्रा करने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
इटली की समाचार एजेंसी अंसा के अनुसार, मुख्य रूप से 14 से 18 साल आयु के बीच के विद्यार्थियों में से अधिकांश लड़के थे और वाहन के खंभे से टकराने के बाद सब बाहर गिर गए।
dharmpath.com dharmpath