इटली : भारतीय मछुआरों के हत्यारोपी नौसैनिकों से मिले सांसद

समाचार एजेंसी एकेआई के अनुसार, संसद से जारी एक बयान के अनुसार, “मंगलवार को हुई दो अनौपचारिक बैठकों में रक्षा समिति ने घटना के संबंध में एक अविश्वसनीय एकजुटता प्रदर्शित की।”

इटली के तेल टैंकर की रक्षा कर रहे लातोर और गिरोने ने केरल तट पर दो निहत्थे मछुआरों की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिससे इटली और भारत के बीच कूटनीतिक संकट पैदा हो गया था।

इटली ने दलील दी थी कि घटना संयुक्त राष्ट्र समर्थित समुद्री डकैती रोधी अभियान के दौरान अंतर्राष्ट्रीय समुद्र क्षेत्र में हुई थी।

गिरोने और लातोर ने दावा किया कि उन्हें लगा कि दोनों निहत्थे मछुआरे समुद्री डाकू थे।

हैम्बर्ग स्थित अंतर्राष्ट्रीय समुद्री कानून न्यायाधिकरण ने अगस्त 2015 में आदेश दिया था कि भारत का इस मामले में कोई न्याय-अधिकार नहीं है और मामले को हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक अदालत भेज दिया गया था, जिसके बाद दोनों नौसैनिकों को इटली जाने दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493