रोम, 4 मई (आईएएनएस)। इटली में सप्ताहांत अधिकारियों ने भूमध्य सागर से करीब 3,700 अवैध प्रवासियों को बचाया है। ये एक दर्जन से अधिक नावों पर सवार हो कर उत्तरी अफ्रीका से इटली की तरफ आ रहे थे।
रोम, 4 मई (आईएएनएस)। इटली में सप्ताहांत अधिकारियों ने भूमध्य सागर से करीब 3,700 अवैध प्रवासियों को बचाया है। ये एक दर्जन से अधिक नावों पर सवार हो कर उत्तरी अफ्रीका से इटली की तरफ आ रहे थे।
यह जानकारी तट रक्षक की तरफ से जारी बयान से सामने आई है।
तट रक्षकों ने बताया कि 17 अलग-अलग अभियानों में 3,690 प्रवासियों को बचाया गया है।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, इटली की भौगोलिक स्थिति के कारण यहां अक्सर अफ्रीकी प्रवासियों का आना जारी रहता है। प्रवासियों के लिए इटली अफ्रीका से यूरोप जाने का मार्ग है। ये वो प्रवासी हैं जो अपने देश के सशस्त्र संघर्ष और अवसरों की कमी के कारण यूरोप आते हैं।
3,300 से अधिक प्रवासियों को रविवार और सोमवार को इटली के सिसिली और कालाबरिया क्षेत्र में लाया जाएगा।
गर्मी की शुरुआत और उत्तरी अमेरिकी तट तथा इटली के बीच भूमध्य सागर में अच्छे मौसम के कारण प्रवासियों की बाढ़ आई हुई है। हालांकि, इस दौरान अप्रिय घटना भी देखने को मिलती है। 19 अप्रैल को क्षमता से अधिक भरी नाव के पलट जाने से 850 प्रवासी नागरिक डूब गए थे।
dharmpath.com dharmpath