रोम, 26 अगस्त (आईएएनएस)। इटली ने मध्य अपेनिंस में आए विनाशकारी भूकंप से बुरी तरह प्रभावित इलाकों में आपातकाल की घोषणा की है। भूकंप से 260 लोगों की मौत हुई है, जबकि लगभग 400 लोग घायल हुए हैं।
इटली के प्रधानमंत्री मत्तेओ रेंजी ने लाजियो, अंब्रिया तथा मार्चे क्षेत्रों के बीच सीमावर्ती भूकंप प्रभावित इलाकों में पुनर्निर्माण के लिए पांच करोड़ यूरो खर्च करने की प्रतिबद्धता जताई है।
घटिया निर्माण की आलोचना से निपटने के लिए रेंजी ने निवासियों के करों को रद्द कर दिया है और ‘इटालियन होम्स’ नामक नई पहल की घोषणा की है।
इटली की सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने शुक्रवार को कहा कि भूकंप से अबतक कम से कम 268 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 400 अन्य घायल हुए हैं।
एजेंसी ने कहा कि अकेले पहाड़ी कस्बा अमाट्रिस में कुल 207 लोग मारे गए हैं।
dharmpath.com dharmpath