इटली में भूकंप पीड़ितों के लिए दिनभर का राष्ट्रीय शोक

रोम, 27 अगस्त (आईएएनएस)। इटली के पहाड़ी मध्य क्षेत्रों में बुधवार को आए 6.2 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप में मारे गए लोगों के लिए शनिवार को दिनभर का राष्ट्रीय शोक मनाया जा रहा है।

‘बीबीसी’ की रपट के अनुसार, आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार नॉर्सिया के दक्षिण-पूर्व से करीब 10 किलोमीटर दूर क्षेत्र में तड़के 3.36 बजे आए भूकंप में मृतकों की संख्या बढ़कर 278 हो चुकी है, वहीं बुधवार शाम के बाद से कोई जीवित व्यक्ति नहीं मिला है।

भूकंप के पीड़ितों को याद करते हुए शनिवार को देश भर में राष्ट्रीय ध्वज को आधा झुकाया गया है।

इटली के प्रधानमंत्री मत्तेओ रेंजी ने भूकंप से अरक्वाटा, अमात्रिस और अकुमोली और पेसकारा डेल ट्रोंटो के पीड़ितों के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले हैं।

‘बीबीसी’ की रपट के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में शुक्रवार को आपात स्थिति की घोषणा की गई और पुनर्निर्माण के लिए पांच करोड़ यूरो (लगभग 5.5 करोड़ डॉलर) का कोष अलग किया गया है।

भूकंप में मारे गए एक राजकीय अधिकारी के बेटे के लिए पहली अंत्येष्टि शुक्रवार को आयोजित की गई। यह मौत अमात्रिस में हुई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493