इटली में 2017 में आव्रजकों का आगमन रिकॉर्ड स्तर पर

रोम, 7 मार्च (आईएएनएस)। इटली में 2017 की शुरुआत के बाद से 15,000 से अधिक आव्रजक और शरणार्थी पहुंचे जो अफ्रीका से आव्रजकों के आने का एक नया रिकॉर्ड है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने गृह मंत्रालय के आव्रजन विभाग के हवाले से बताया कि एक जनवरी से छह मार्च के बीच करीब 15,844 लोगों को भूमध्य सागर में बचाया गया और देश में लाया गया।

इस आंकड़े में 2015 और 2016 के इसी अवधि की तुलना में 74 व 73.79 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।

राष्ट्रीय तट रक्षक द्वारा समन्वित विभिन्न समुद्री अभियानों के दौरान बचाए जाने के बाद 2,315 आव्रजक और शरणार्थी शनिवार और रविवार को इटली पहुंचे।

आंकड़ों बताते हैं कि 24 से 26 फरवरी के बीच भी शरणार्थियों व आव्रजकों के आने का एक उच्च आंकड़ा दर्ज किया गया था।

इसके अतिरिक्त ऐसे नाबालिग आव्रजकों की संख्या भी इस साल बहुत अधिक रही है जिनके साथ उनका अपना कोई नहीं है। इस साल 27 फरवरी तक करीब 1,670 बच्चों ने इटली में प्रवेश किया, जिनके साथ कोई अभिभावक नहीं था।

इटली ने इस समय 1,74,606 शरणार्थियों व आव्रजकों को शरण दे रखी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493