इटली लीग : कैग्लारी ने तोरिनो के साथ खेला ड्रॉ

कैग्लारी (इटली), 27 नवंबर (आईएएनएस)। इटली सेरी-ए लीग में कैग्लारी और तोरिनो के बीच खेला गया मैच गोलरहित ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, ड्रॉ मैच के साथ लीग सूची में कैग्लारी 13वें स्थान पर पहुंच गया है।

इस लीग सूची में तोरिनो 18 अंकों के साथ 11वें स्थान पर है। वह अटलांटा और फियोरेंतीना से गोल अंतर के कारण पीछे है।

कैग्लारी का अगला मैच इस लीग में फ्रोसिनोने से होगा, वहीं तोरिनो की अगली भिड़ंत जेनोवा से होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493