इटली लीग : रोमा ने रोमांचक मुकाबले में फ्रोसिनोन को हराया

फ्रोसिनोन, 24 फरवरी (आईएएनएस)। इटली लीग के 25वें दौर के एक रोमांचक मुकाबले में शनिवार रात यहां एएस रोमा ने फ्रोसिनोन को 3-2 से मात दी।

बीबीसी के अनुसार, तालिका में पांचवें पायदान पर मौजूद रोमा के इस जीत के बाद कुल 44 अंक हो गए हैं जबकि फ्रोसिनोन 16 अंकों के साथ 19वें स्थान पर काबिज है।

फ्रोसिनोन के लिए हालांकि, मैच की शुरुआत शानदार रही। कैमिलियो सिआनो ने पांचवें मिनट में ही गोल करके मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद, रोमा की टीम वापसी करने में कामयाब रही। 30वें मिनट में स्ट्राइकर एडन जेको ने रोमा के लिए बराबरी का गोल किया जबकि 31वें मिनट में लोरेंजो पेलेग्रिनी ने बेहतरीन गोल करते हुए स्कोर 2-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। 80वें मिनट में फारवर्ड एंड्रिया पिनमोंटी ने मेजबान टीम के लिए गोल दागा लेकिन जेको रोमा को तीन अंक दिलाने में कामयाब रहे।

जेको ने इंजुरी टाइम (95वें मिनट) में गोल करते हुए अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493