इटली लीग : रोमा ने हार के सिलसिले को तोड़ा

रोम, 27 सितम्बर (आईएएनएस)। इटली के क्लब एएस रोमा ने यहां बुधवार देर रात लीग के छठे दौर के मुकाबले में अपने हार के सिलसिले को तोड़ते हुए फ्रोसीनोन को 4-0 मात दी ।

‘ईएसपीएन’ के अनुसार, सभी टूर्नामेंट के पिछले पांच मुकाबलों में से चार में रोमा को हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच ड्रॉ रहा था। पिछले लीग मुकाबले में रोमा को बोलोग्ना ने 2-0 से शिकस्त दी थी।

रोमा ने घरेलू मैदान पर दमदार शुरुआत की और चेंगिज उंदर ने दूसरे मिनट में ही मेजबान टीम को बढ़त दिला दी।

इसके बाद पहले हाफ में रोमा ने आक्रामक खेल दिखाया। जेवियर पेस्तोरे ने 28वें और स्टीफन एल शरावे ने 35वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को 3-0 से आगे कर दिया।

दूसरे हाफ में फ्रोसीनोन ने बेहतर खेल दिखाया लेकिन वह गोल करने में कामयाब नहीं हो पाए। 87वें मिनट में एलेक्जेंडर कोलारोव ने मैच का चौथा गोल करके रोमा की जीत सुनिश्चित कर दी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493