तुरिन (इटली) , 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। काइरो इम्मोबाइल की ओर से किए गए दो गोल के दम पर लाजियो ने इटली सेरी-ए लीग में खेले गए मैच में जुवेंस को मात दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, शनिवार रात को एलियांज स्टेडियम में खेले गए मैच में लाजियो ने जुवेंतस को 2-1 से हराया।
ब्राजीलियाई फारवर्ड डोगलस कोस्टा ने 23वें मिनट में गोल कर जुवेंतस का खाता खोला। इस बढ़त को टीम ने पहले हाफ की समाप्ति तक बनाए रखा।
इसके बाद, दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद अगले दो मिनट के भीतर ही इम्मोबाइल (47वें मिनट) ने गोल कर लाजियो का खाता खोला और स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया।
इसके कुछ ही मिनट बाद ही इम्मोबाइल (54वें मिनट) ने एक बार फिर आगे बढ़ते हुए पेनाल्टी पर मिले गोल के अवसर में बिना कोई गलती किए सफलता हासिल की और लाजियो को जुवेंतस के खिलाफ 2-1 की बढ़त दे दी।
इसके बाद, लाजियो ने अपने अच्छे डिफेंस के दम पर जुवेंतस को गोल कर स्कोर बराबर नहीं करने दिया और 2-1 से जीत हासिल की।
dharmpath.com dharmpath