इटली सेरी-ए लीग में जुवेंतस ने चिएवो को हराया

तुरिन, 10 सितम्बर (आईएएनएस)। मौजूदा विजेता जुवेंतस ने इटली सेरी-ए लीग के तीसरे दौर में खेले गए मैच में चिएवो को 3-0 से मात दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, जुवेंतस का खाता इस मुकाबले में चिएवो के खिलाड़ी पेरपारिम हेतेमाज ने खोला।

हेतेमाज ने एलियांज स्टेडियम में खेले गए इस मैच के पहले हाफ में 17वें मिनट में अपने ही पाले में गोल करने की गलती की और जुवेंतस का खाता खोल दिया।

इसके बाद दूसरे हाफ में जुवेंतस ने अपने खेल को मजबूत करते हुए चिएवो को गोल का कोई भी मौका दिए बगैर दो गोल और किए और 3-0 से जीत हासिल की।

जुवेंतस के लिए दूसरे हाफ में गोंजालो हिगुएन (58वें मिनट) और पाउलो डेबाला (83वें मिनट) ने गोल किए।

इस जीत के साथ नौ अंक हासिल करते हुए जुवेंतस ने सेरी-ए लीग सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया है, वहीं चिएवो 11वें स्थान पर है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493