इटेलियन ओपन से नडाल की छुट्टी

रोम, 16 मई (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी टेनिस स्टार राफेल नडाल इटेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हार गए हैं। नडाल को स्विट्जरलैंड के स्टानिसलास वावरिंका ने हराया।

वावरिंका ने शुक्रवार को नडाल को 7-6 (9-7), 6-2 से हराया। 2008 के बाद नडाल पहली बार इस टूर्नामेंट से इतनी जल्दी बाहर हुए हैं। वह यह टूर्नामेंट सात बार जीत चुके हैं।

सेमीफाइनल में वावरिंका का सामना अपने ही देश के रोजर फेडरर से होगा। दुनिया के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त खिलाड़ी रह चुके फेडरर ने क्वार्टर फाइनल में चेक गणराज्य के थॉमस बेरडिक को 6-3, 6-3 से हराया।

पहले सेमीफाइनल में सर्बिया के नोवाक जोकोविक का सामना स्पेन के डेविड फेरर से होगा। फेडरर, वावरिंका और फेरर पहली बार इस खिताब को जीतने के लिए प्रयासरत हैं, जबकि जोकोविक इसे तीन बार जीत चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493