इटेलियन लीग : सासुलो ने रोमा को बराबरी पर रोका

रोम, 31 दिसम्बर (आईएएनएस)। रोमा को इटेलियन सेरी-ए के 19वें दौर के मुकाबले में शनिवार को सासुलो के साथ 1-1 से ड्रॉ खेलना पड़ा।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक मैच का पहला गोल रोमा के लिए लोरेंजो पेलेग्रीनी ने 31वें मिनट में किया। इसके बाद 12 मिनट बाद सिमोन मिसिरोली ने बराबरी का गोल करते हुए उसकी जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस ड्रॉ के बाद रोमा 39 अंकों के साथ तालिका में चौथे स्थान पर। इंटर मिलान से उसके एक अंक कम हैं। सासुलो 21 अंकों के साथ 14वें स्थान पर है।

अन्य मुकाबलो में उदिनीज ने बोलोंगा को 2-1 से हराया जबकि टोरिनो ने जेनोवा को गोलरहित बराबरी पर रोका।

उदिनीज ने 27 अंकों के साथ सातवां स्थान हासिल किया है।

शनिवार को ही एटलांटा को अपने घर में कैगलियारी के हाथों 1-2 से हार मिली जबकि बेनेवेंटो ने चेवो वेरोना को 1-0 से हराया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493