‘इतना करो ना मुझे प्यार’ में रोनित का एक्शन अवतार

मुंबई, 10 फरवरी (आईएएनएस)। ‘इतना करो ना मुझे प्यार’ धारावाहिक में मुख्य भूमिका निभा रहे अभिनेता रोनित रॉय इसकी एक आगामी कड़ी में एक्शन करते नजर आएंगे।

धारावाहिक में इन दिनों एक शादी समारोह का दृश्य चल रहा है, जिसमें नील (रोनित) व रागिनी (पल्लवी कुलकर्णी) एक डरावने लेकिन मजेदार हादसे का सामना करेंगे। दरअसल, रागिनी अपना बैग समारोह स्थल पर भूल आएगी और नील इसे देर रात उनके साथ जाकर वापस लाने का निर्णय लेंगे।

घर लौटते समय इस जोड़े को अहसास होगा कि कार का टायर पंक्चर हो गया है। उस सुनसान सड़क पर उन्हें कुछ गुंडे घेर लेंगे और लूटने की कोशिश करेंगे।

रागिनी को बचाने के क्रम में नील गुंडों से लड़ेंगे।

‘इतना करो ना मुझे प्यार’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493