इथियोपिया में 2017 में अब तक 54000 शरणार्थी पहुंचे

अदीस अबाबा, 18 जून (आईएएनएस)। इथियोपिया में जनवरी से मई 2017 के बीच 54,107 शरणार्थी पहुंचे हैं, जिनमें अधिकांश इरिट्रिया, दक्षिण सूडान और सूडान के नागरिक हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, इथियोपिया एडमिनिस्ट्रेशन फॉर रिफ्यूजी एंड रिटर्निस अफेयर्स (एआरआरए) ने शनिवार को अदीस अबाबा में इन आंकड़ों को सार्वजनिक किया।

ये आंकड़ें 20 जून को विश्व शरणार्थी दिवस से पहले सार्वजनिक किए गए हैं।

इथियोपिया में 21 देशों के 850,000 से अधिक शरणार्थी हैं, जिनमें अधिकांश संख्या सूडान, सोमालिया, इरिट्रिया और दक्षिण सूडान के नागरिकों की है।

इथियोपिया में विश्व शरणार्थी दिवस मनाने की तैयारियां हो रही हैं।

इस दौरान होने वाले कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त फिलीपो ग्रैंडी भी शामिल होंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493